दीपावली के पावन अवसर पर इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा, संस्था की चेयरमैन आदरणीय डॉ. सुधा मलैया जी के स्नेहिल संरक्षण में “आनंद वृद्धआश्रम” में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में वृद्धजनों के साथ दीप जलाकर, भजन, लोकगीत और पारंपरिक दिवारी गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया गया। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी ने उपस्थित होकर “आत्मनिर्भर भारत” और “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” अभियान के तहत सभी को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प दिलाया और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। 
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को भी सुना गया, जिसने सभी स्वयंसेवकों और उपस्थित जनों को प्रेरणा से भर दिया।
सभी स्वयंसेवकों — डॉ. मोह. अशफ़ाक सिद्दीकी, अंकित चौरसिया, अमित चौरसिया, शुभम धानक, सत्यम, विशाल, शिवांक, भारती, दीपाली, काजोल, अंजली, आदर्श एवं अन्य साथियों — ने अपने प्रेम, सेवा और उत्साह से वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। 
यह दीपोत्सव केवल दीपों की रोशनी नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम और सेवा की ज्योति प्रज्वलित करने का सुंदर प्रयास रहा। 
