प्रेस विज्ञप्ति
RGPV नोडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर की छात्राओं ने फिर लहराया परचम
सागर। RGPV भोपाल द्वारा आयोजित नोडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नोडल केंद्र इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर रहा।
इस नोडल स्तरीय प्रतियोगिता में महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर, ओजस्विनी फार्मेसी कॉलेज सागर, ज्ञानसागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सागर, ऐडीना इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं बीटीआईआरटी कॉलेज सागर की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम के मध्य सिंगल एवं डबल्स मुकाबले हुए, जिसका फाइनल मुकाबला इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज एवं ओजस्विनी फार्मेसी कॉलेज सागर के मध्य हुआ। जिसमें इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर की टीम विजयी रही।
विजयी टीम में मुख्य रूप से भारती लोधी, गायत्री कुशवाहा, संगीता, दुर्गावती, श्रद्धा ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। विजयी टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है और अब यह टीम RGPV द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल रवाना हो गई है।
इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन डॉ. सुधा मलैया जी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व और कार्य नैतिकता को निखारता है, जो हमारे भविष्य के इंजीनियरों की गुणवत्ता को निर्धारित करेगा।”
को-चेयरपर्सन श्रीमती रति मलैया जी ने बताया कि संस्था में छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है।
संस्था के खेल अधिकारी श्री हरिओम यादव जी ने बताया कि आगामी दिनों में नोडल स्तरीय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी संस्था में किया जाएगा।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. डी.के. राजोरिया एवं प्राचार्य डॉ. नवदीप कौर सलूजा ने बधाई प्रेषित की।


